meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

ओला प्रभावितों के बीच पहुँचे मंत्री श्री डंग, फसलों का लिया जायजा

Janta Aur Janadesh

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने आज मंदसौर जिले के ओला प्रभावित ग्रामों अरनिया गौड़, लखुपिपलिया, खेड़ी, गुराड़िया गौड़, कराड़िया, खजुरी गौड़, सेदरा करनाली, करणपुरा, फतेहपुर चिकली, चिकला, निपानिया, धाकड़पिपलिया, विशनिया आदि का दौरा किया। श्री डंग ने गाँवों में प्राथमिक फसल सर्वें पूर्ण कर चुके प्रशासनिक अमले से फसल नुकसानी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। प्राथमिक आँकलन के बाद प्रशासन ने राहत राशि का प्रस्ताव भोपाल भेजा है।

मंत्री श्री डंग ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ओला प्रभावित गाँवों में तुरंत शुरू हुई कार्यवाही पर उनका शुक्रिया अदा किया। श्री डंग ने गत शनिवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलकर जिले में ओलावृष्टि से फसल क्षति के बारे में अवगत करवाया था। मंत्री श्री डंग ने किसानों के खेतों पर पहुँच कर प्रभावित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से चर्चा की और आश्वासन दिया कि इस कठिन घड़ी में सरकार आपके साथ है।


Janta Aur Janadesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!