waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंहसत्ता मे बने रहने की जिद मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार :मुहम्मद अहमद सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिवरामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफी

उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

सस्ती शिक्षा, अच्छी और सबको शिक्षा सरकार का उद्देश्य : मंत्री श्री परमार

Janta Aur Janadesh

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि सस्ती शिक्षा, अच्छी शिक्षा और सबको शिक्षा सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बाजार नहीं है और शिक्षक रोजगार नहीं है। शिक्षक ही पूरे आत्म-समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं। श्री परमार ने आज मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल में कॅरियर एग्जीविशन-कम-कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में “आत्म-निर्भर भारत” उद्देश्य निहित विभिन्न मॉडल्स का अवलोकन किया एवं स्कूल में नव-निर्मित साइकोलॉजी लेब का लोकार्पण किया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष श्री भगीरथ कुमरावत उपस्थित थे।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि हम नए प्रकार के प्रयोग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय परम्परा एवं मान्यता के साथ शिक्षा से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की ओर अग्रसर हैं। श्री परमार ने कहा कि यह पहली बार है जब आजादी के 70 साल बाद देश अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण कर नए संकल्प के साथ राष्ट्र पुनर्निर्माण की ओर बढ़ रहा हैं। श्री परमार ने कहा कि नवाचार विद्यार्थियों में नई उत्सुकता के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा। श्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी इसी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं और इस स्कूल में किए जा रहे नवाचारों की तरह अन्य स्कूलों में भी यह नवाचार स्थापित किए जायेंगे।


Janta Aur Janadesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!