waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंहसत्ता मे बने रहने की जिद मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार :मुहम्मद अहमद सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिवरामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफी

मुरादाबाद

मुरादाबाद के महान सपूतो के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: शालिनी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने सन 1942 की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया था.

Janta Aur Janadesh

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में वैसे तो बहुत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने सन 1942 की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया था. उन्हें अपने इस योगदान के साथ-साथ ही सजा और जुर्माना भी भुगतना पड़ा था. आज भी जिले के लोग इन क्रांतिकारियों को बड़े मान सम्मान के साथ याद करते हैं.i इतिहासकार डॉक्टर अजय अनुपम ने बताया कि सन 1942 के आंदोलन में गुलजारीमल धर्मशाला के पास क्वार्टर नंबर दो में रहने वाले श्री जगत लाल के पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता साइमन कमीशन के बहिष्कार से लेकर सन 1942 के आंदोलन तक राजनीति में सक्रिय रहे. उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 6 महीने की कठोर कारावास व 20 बेतों की सजा उन्हें भोगनी पड़ी. इसी तरह ख्याली राम शास्त्री यह नाम मुरादाबाद की राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण नाम रहा है. ये जलालपुर के रहने वाले थे. 20 साल की आयु में यह व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन में गिरफ्तार किए गए. 6 महीने की कैद के साथ 100 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई. भारत छोड़ो आंदोलन में गिरफ्तार किए जाने पर उन्हें 1 साल की कठोर सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई.

शालिनी शर्मा
शालिनी शर्मा

Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!