फलाहे दारैन इण्टर कालेज में सात दिवसीय आधार केन्द्र का हुआ शुभारंभ
कॉलेज के मेनेजर शहजाद अनवर शम्सी द्वारालोगो को आधारकार्ड बनवाने में करवाया सहयोग

फलाहे दारैन इण्टर कालेज, दीवान का बाजार रोड, निकट डाॅक्टर एस0 कुमार चैराहा, मुरादाबाद में कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष हसनैन अख्तर शम्सी के आवाहन पर आधार शिविर का आयोजन किया। शिविर के प्रथम दिन आज 70 लोगों टोकन व्यवस्था के माध्यम से आधार कार्ड में संशोधन तथा नए आधार कार्ड बनाये गये।कालेज प्रबंधक शहज़ाद अनवर शम्सी ने बताया कि आधार शिविर का आयोजन सात दिन तक रहेगा। आज शनिवार के बाद ये शिविर 23, 24, 27, 29, 30 व 31 जनवरी को आयोजित लगाया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक रहेगा। क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया है।शिविर के दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष हसनैन अख्तर शम्सी, उपाध्यक्ष मोहम्मद आज़म शम्सी, प्रबन्धक शहज़ाद अनवर शम्सी, उप प्रबंधक अशरफ अज़ीम, खजान्ची शमसुर्रहमान, प्रधानाचार्य रफी उद्दीन, अब्दे इलाही शम्सी, मशहूद अख्तर शम्सी, मोहम्मद अरशद शम्सी, मोहम्मद बुरहान शम्सी, औसाफ इलाही शम्सी, विकार अहमद शम्सी, मोहम्मद उजैर शम्सी, मोहम्मद साजिद शम्सी, नदीम अनवर शम्सी व कालेज के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

फलाहे दारैन इण्टर कालेज, दीवान का बाजार रोड, निकट डाॅक्टर एस0 कुमार चैराहा, मुरादाबाद में कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री हसनैन अख्तर शम्सी के आवाहन पर आधार शिविर का आयोजन किया।




















