FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गयालखनऊ कोचिंग सेंटर कांड पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना ,नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एन.एस.ओ) द्वारा शोक सभा मौहल्ला कानून गोयान में सम्पन्नमुहर्रम के मौके पर नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली अकबर की याद में इदारा ए जवानाने अली अकबर की ओर से हुसैनी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजितयूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित किया

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मण्डलायुक्त ने विकास खण्ड मुरादाबाद में ग्राम मनोहरपुर में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स आधारित स्मार्ट आंगनवाडी केन्द्र का फीता काटकर किया उद्घाटन

ए0आई0 तकनीक के माध्यम से अधिकारी अपने मोबाइल से आंगनवाडी केन्द्रों की गतिविधियों को कर सकते है चैक,मनोहरपुर आंगनवाडी केन्द्र हुआ हाईटेक, बना ए0आई0 अlधारित

Janta Aur Janadesh

 

(fasi ur Rehman beig)

Muradabad l मण्डलायुक्त  आन्जनेय कुमार सिंह द्वारा आज ग्राम पंचायत मनोहरपुर विकास खण्ड मुरादाबाद में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स आधारित स्मार्ट आंगनवाडी केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाडी केन्द्र में चल रही बाल विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली गयी। इसके साथ ही मण्डलायुक्त द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर के परिसर में स्थापित स्मार्ट क्लास में पढ़ रहे बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। मण्डलायुक्त ने बच्चों से संविधान के संबंध में प्रश्न किए, इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को आजादी के बारे में जानकारी दी और बच्चों को बेसिक ज्ञान को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को जिला कलेक्टर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान देश चलाने का नियम है, जिसके अन्तर्गत देश, राज्य, जिले, तहसील, ब्लाक में जो कार्य प्रणाली है वह संविधान व्यवस्था के अन्तर्गत आती है। उन्होंने आजादी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि ब्रिटिस शासन में क्या नियम कानून थे और अब क्या नियम कानून हैं, के बारे में भी छात्रों को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें, दिल से करें और किताबों को अपने जीवन में एक विशेष दर्जा दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि किताबों को पढ़ा करों और ज्यादा से ज्यादा पढ़ने व लिखने की आदत बनाओं।

निरीक्षण उपरान्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम मनोहरपुर में बने पंचायत भवन में गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गयी एवं वहां पर उपस्थित छोटे बच्चों का अन्नप्रासंन्न भी कराया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि आंगनवाडी केन्द्रों पर मुख्य रुप से सरकार का फोकस है कि आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों को बेहतर विशेष सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा बेहतर हो इसके लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ए0आई0 तकनीक से मानीटरिंग की शुरुआत की गयी है।

ए0आई0 के माध्यम से आंगनवाडी सेन्टरों पर बच्चें पढ़ रहे हैं या नहीं, शिक्षा में ग्रोथ हुआ है या नहीं, शिक्षा स्तर एवं हेल्थ चैकअप, आंगनवाडी कार्यकत्री निरन्तर एक्टिविटी करा रही है या नहीं, आंगनवाडी सेन्टर नियमित खुल रहे हैं या नही, इन सभी गतिविधियों की ए0आई0 के माध्यम से मानीटर हो सकेंगी। इससे बच्चों का सर्वांगीर्ण विकास में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर प्रत्येक आंगनवाडी सेन्टर की मानीटरिंग कर सके इसकी आज से शुरुआत की गयी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव, जिला पंचायतीराज अधिकारी श्री वाचस्पति झा, जिला काय्रक्रम अधिकारी श्रीमती जानकी देवी, जिला विकास अधिकारी श्री जी0बी0 पाठक, खण्ड विकास अधिकारी मुरादाबाद, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारीगण एवं आमजन मानस उपस्थित रहें।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!