मण्डलायुक्त ने विकास खण्ड मुरादाबाद में ग्राम मनोहरपुर में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स आधारित स्मार्ट आंगनवाडी केन्द्र का फीता काटकर किया उद्घाटन
ए0आई0 तकनीक के माध्यम से अधिकारी अपने मोबाइल से आंगनवाडी केन्द्रों की गतिविधियों को कर सकते है चैक,मनोहरपुर आंगनवाडी केन्द्र हुआ हाईटेक, बना ए0आई0 अlधारित

♦
(fasi ur Rehman beig)
Muradabad l मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह द्वारा आज ग्राम पंचायत मनोहरपुर विकास खण्ड मुरादाबाद में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स आधारित स्मार्ट आंगनवाडी केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाडी केन्द्र में चल रही बाल विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली गयी। इसके साथ ही मण्डलायुक्त द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर के परिसर में स्थापित स्मार्ट क्लास में पढ़ रहे बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। मण्डलायुक्त ने बच्चों से संविधान के संबंध में प्रश्न किए, इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को आजादी के बारे में जानकारी दी और बच्चों को बेसिक ज्ञान को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को जिला कलेक्टर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान देश चलाने का नियम है, जिसके अन्तर्गत देश, राज्य, जिले, तहसील, ब्लाक में जो कार्य प्रणाली है वह संविधान व्यवस्था के अन्तर्गत आती है। उन्होंने आजादी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि ब्रिटिस शासन में क्या नियम कानून थे और अब क्या नियम कानून हैं, के बारे में भी छात्रों को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें, दिल से करें और किताबों को अपने जीवन में एक विशेष दर्जा दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि किताबों को पढ़ा करों और ज्यादा से ज्यादा पढ़ने व लिखने की आदत बनाओं।

निरीक्षण उपरान्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम मनोहरपुर में बने पंचायत भवन में गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गयी एवं वहां पर उपस्थित छोटे बच्चों का अन्नप्रासंन्न भी कराया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि आंगनवाडी केन्द्रों पर मुख्य रुप से सरकार का फोकस है कि आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों को बेहतर विशेष सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा बेहतर हो इसके लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ए0आई0 तकनीक से मानीटरिंग की शुरुआत की गयी है।
ए0आई0 के माध्यम से आंगनवाडी सेन्टरों पर बच्चें पढ़ रहे हैं या नहीं, शिक्षा में ग्रोथ हुआ है या नहीं, शिक्षा स्तर एवं हेल्थ चैकअप, आंगनवाडी कार्यकत्री निरन्तर एक्टिविटी करा रही है या नहीं, आंगनवाडी सेन्टर नियमित खुल रहे हैं या नही, इन सभी गतिविधियों की ए0आई0 के माध्यम से मानीटर हो सकेंगी। इससे बच्चों का सर्वांगीर्ण विकास में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर प्रत्येक आंगनवाडी सेन्टर की मानीटरिंग कर सके इसकी आज से शुरुआत की गयी है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव, जिला पंचायतीराज अधिकारी श्री वाचस्पति झा, जिला काय्रक्रम अधिकारी श्रीमती जानकी देवी, जिला विकास अधिकारी श्री जी0बी0 पाठक, खण्ड विकास अधिकारी मुरादाबाद, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारीगण एवं आमजन मानस उपस्थित रहें।





























