meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित,आशाओं की कार्यप्रणाली पर ध्यान दे सभी एमओआईसी-जिलाधिकारी

द्वितीय कुष्ठ रोग संबंधी जागरुकता अभियान 24 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक चलाया जायेगा

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग मुरादाबाद l चिकित्सा एवं परिवार कल्याण/स्वास्थ्य विभाग की डीएचएस/जिला स्वास्थ्य सोयायटी के शासी निकाय/जिला पंजीयन प्राधिकरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में टीकाकरण कवरेज, एम0आर0सी0वी0 वैक्सीन, एम0आर0 कैचअप कैम्पेन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी एमओआईसी को टीकाकरण की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को अपर्याप्त टीकाकरण पर विशेष ध्यान देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को टीकाकरण के संबंध में ठीक ढंग से सर्वे करवाने, डयू लिस्ट बनवाने एवं आशाओं और एएनएम कार्यकत्रियों में आपसी समन्वय स्थापित करवाकर टीकाकरण की स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए। टीकाकरण में कुन्दरकी और बिलारी की स्थिति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त एमओआईसी को टीकाकरण के संबंध में ए0एन0एम0 से नियमित रुप से ड्यू लिस्ट की मानीटरिंग कर शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को आशा कार्यकत्रियों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देकर उनकी कार्यप्रणाली में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को इंटर कालिजों में बच्चों की आंखो की जांच करवाकर चश्मा दिलवाने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच करवाने संबंधी कार्यवाही को अमल में लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत बीएसए को स्कूलों में आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश। उन्होंने समस्त एमओआईसी को खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया ।

सभी चिकित्साधिकारियों को ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करके भी कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में द्वितीय कुष्ठ रोग संबंधी जागरुकता अभियान 24 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक चलाया जायेगा, जिसमें जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति व ब्लाक स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता गठन किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत आशा तथा पुरुष क्षेत्रीय स्वयं सेवक अथवा फील्ड लेवल वर्कर की 14 दिवसीय अभियान जिसमें एक टीम द्वारा प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 घर एवं लगभग 100 व्यक्तियों तथा नगरीय क्षेत्र में 20 से 25 घर एवं लगभग 125 व्यक्तियों के परीक्षण किए जाने हेतु दृष्टिगत सर्वे टीम का गठन किया जायेगा। प्रत्येक टीम को ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 घर तथा नगरीय क्षेत्र में 20 से 25 घर प्रतिदिन की दर से क्षेत्र का आवंटन किया जाना है, जोकि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार घट बढ़ सकते हैं। नगरीय क्षेत्र में मलिन बस्तियों, ईट भट्ठो में निवासित श्रमिकों, उप नगरीय क्षेत्र आदि की जनसंख्या को अभियान में आच्छादित किया जायेगा।

कलेक्ट्रेट सभागार मुरादाबाद में संबंधित विभागीय अधिकारियों के बैठक लेते ,जिलाधिकारी:अनुज कुमार सिंह

जिलाधिकारी ने समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का टीकाकरण ससमय एवं गंभीरतपूर्वक सुनिश्चित करवाया जायें। जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों में कम ओपीडी करने वाले डाक्टरों पर भी यथोचित प्रक्रियानुसार कार्यवाही करने के सीएमओ को निर्देश दिये गये। बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, ई-कवच पोर्टल पर आभा आईडी की स्थिति की प्रगति के संबंध में, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संबंधी, सहित अन्य विषयों पर विस्तार चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी चिकित्साधिकारियों को जननी सुरक्षा योजना के अन्र्तगत प्राईवेट अस्पतालों में हो रहे प्रसवों की रिपोर्टिंग को अच्छे से मानीटर करके उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आशाओं का भुगतान नियमित रुप से होता रहें, इसको सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही बैठक में ब्लाक कोल्डचेन प्वाइंट्स, वी0एच0एस0एन0डी0 सेशनों पर हो रही गतिविधियां संबंधी, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, निक्षय पोषण योजना, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों पर समस्त चिकित्सीय व्यवस्थाओं संबंधी आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को सीएचसी सेन्टरों पर दवाईओं की उपलब्धता संबंधी व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एमओआईसी अपने-अपने स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ओपीडी के बाहर अच्छे से बैठने के व्यवस्था, बिजली व्यवस्था इत्यादि अन्य समुचित व्यवस्थाओं को दुरस्त रखें। जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को झोलाछाप डाक्टरों पर कठोर कार्यवाही को अमल में लाने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत ब्लाक डिलारी व ठाकुरद्वारा की स्थिति खराब होने पर सुधारने के निर्देश दिए। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को अल्ट्रासाउंड फैसिलिटी में वाउचर रीडिम की स्थिति खराब होने पर सुधारने के निर्देश दिए तथा समस्त एमओआईसी को जनपद में 16 फ्री अल्ट्रासांउड सेन्टरों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त एमओआईसी को खराब कार्य करने वाली  आशाओं पर कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया तथा आशाओं का सर्टिफिकेशन करने वाली संस्था को भी पत्राचार करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कुलदीप सिंह, सी0एम0एस0 जिला महिला अस्पताल डा0 निर्मला पाण्डेय, ए0सी0एम0ओ0 डा0 भारत भूषण, उपमुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डा0 संजीव बेलवाल, बीएसए कमलेश कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीन श्रीवास्तव, समस्त एमओआईसी सहित डब्ल्यूएचओ एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि रोहित सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!