समाजसेवी,नोमान मंसूरी के प्रयासों से,गैस आधारित भट्ठियों के संचालन के लिए कार्यशाला आयोजित, डॉ शैफाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
कार्यक्रम डॉ. सतीश कुमार (अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक, AEEE) की प्रेरणा और प्रमोद कुमार सिंह (वरिष्ठ निदेशक, AEEE) के मार्गदर्शन में संरचित किया गया। अतिथियों ने कहा अब मुरादाबाद का दस्तकार गैस रहित भट्ठियों का संचालन कर मुरादाबाद को स्मार्टसिटी के रूप में विकसित करने में अपना अहम किरदार अदा करेगा

फसी उर रहमान बेग (न्यूज़ हेड)। मुरादाबाद, 25 फरवरी: मुरादाबाद क्लस्टर में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Alliance for an Energy Efficient Economy (AEEE) और हस्तशिल्प विकास सोसाइटी, मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में गैस आधारित भट्टी के उद्घाटन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

गैस आधारित भट्टी का उद्घाटन और दीप प्रज्ज्वलन – डॉ. शेफाली सिंह चौहान (अध्यक्ष, जिला पंचायत, मुरादाबाद), श्री मृणाल भास्कर (तकनीकी विशेषज्ञ, AEEE) , श्री मोहम्मद नोम्मान मंसूरी (अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास समिति), ), श्री बालेंदु भूषण पांडे (अनुसंधान सहयोगी, AEEE), श्री अवनीश पांडे (MSME DIC ODOP), पद्मश्री दिलशाद हुसैन, साजिद मंसूरी (महासचिव, पीतल बस्ती दस्तकार एसोसिएशन), शाहनवाज हुसैन, सिकंदर अली, रियासत हुसैन, तसलीम मंसूरी सहित कई गणमान्य लोग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली सिंह चौहान (अध्यक्ष, जिला पंचायत, मुरादाबाद) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और लागत बचत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।डॉ. सतीश कुमार, (अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक, AEEE) ने इस अवसर पर कहा, “ऊर्जा दक्षता और स्वच्छ तकनीकों का समावेश ही उद्योगों के सतत विकास की कुंजी है,और मुरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग ऊर्जा दक्षता को अपनाकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत स्थान बना सकता है।श्री मोहम्मद नोम्मान मंसूरी ने इस अवसर पर कहा, “हम हस्तशिल्प उद्योग को टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। यह पहल कारीगरों के लिए एक नई राह खोलेगी।”

तकनीकी सत्र एवं चर्चाकार्यक्रम में श्री मृणाल भास्कर (तकनीकी विशेषज्ञ, AEEE) ने उद्घाटन भाषण दिया और इस पहल की रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही साथ गैस आधारित भट्टियों के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री बालेंदु भूषण पांडे (अनुसंधान सहयोगी, AEEE) ने कार्यक्रम के भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला और साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
यह कार्यक्रम मुरादाबाद के कारीगरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ, जिससे वे गैस आधारित भट्टियों और ESCO मॉडल के लाभों को समझकर अपनी इकाइयों में इसे अपनाने के लिए प्रेरित हुए।
आयोजक:
एलायंस फॉर एन एनर्जी एफिशिएंट इकोनॉमी (AEEE), नई दिल्ली
हस्तशिल्प विकास समिति, मुरादाबाद
News Paper, Website &Digital Live 9997524688,9058079813





























