meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

समाजसेवी,नोमान मंसूरी के प्रयासों से,गैस आधारित भट्ठियों के संचालन के लिए कार्यशाला आयोजित, डॉ शैफाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

कार्यक्रम डॉ. सतीश कुमार (अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक, AEEE) की प्रेरणा और प्रमोद कुमार सिंह (वरिष्ठ निदेशक, AEEE) के मार्गदर्शन में संरचित किया गया। अतिथियों ने कहा अब मुरादाबाद का दस्तकार गैस रहित भट्ठियों का संचालन कर मुरादाबाद को स्मार्टसिटी के रूप में विकसित करने में अपना अहम किरदार अदा करेगा

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग (न्यूज़ हेड)।                  मुरादाबाद, 25 फरवरी: मुरादाबाद क्लस्टर में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Alliance for an Energy Efficient Economy (AEEE) और हस्तशिल्प विकास सोसाइटी, मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में गैस आधारित भट्टी के उद्घाटन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

गैस आधारित भट्टी का उद्घाटन और दीप प्रज्ज्वलन  – डॉ. शेफाली सिंह चौहान (अध्यक्ष, जिला पंचायत, मुरादाबाद), श्री मृणाल भास्कर (तकनीकी विशेषज्ञ, AEEE) , श्री मोहम्मद नोम्मान मंसूरी (अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास समिति), ), श्री बालेंदु भूषण पांडे (अनुसंधान सहयोगी, AEEE), श्री अवनीश पांडे (MSME DIC ODOP), पद्मश्री दिलशाद हुसैन, साजिद मंसूरी (महासचिव, पीतल बस्ती दस्तकार एसोसिएशन), शाहनवाज हुसैन, सिकंदर अली, रियासत हुसैन, तसलीम मंसूरी सहित कई गणमान्य लोग  द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली सिंह चौहान (अध्यक्ष, जिला पंचायत, मुरादाबाद)  ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और लागत बचत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।डॉ. सतीश कुमार, (अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक, AEEE) ने इस अवसर पर कहा, “ऊर्जा दक्षता और स्वच्छ तकनीकों का समावेश ही उद्योगों के सतत विकास की कुंजी है,और मुरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग ऊर्जा दक्षता को अपनाकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत स्थान बना सकता है।श्री मोहम्मद नोम्मान मंसूरी ने इस अवसर पर कहा, “हम हस्तशिल्प उद्योग को टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। यह पहल कारीगरों के लिए एक नई राह खोलेगी।”

कार्यशाला में अतिथियों को सम्मानित करते समाजसेवी नुमान मंसूरी

तकनीकी सत्र एवं चर्चाकार्यक्रम में श्री मृणाल भास्कर (तकनीकी विशेषज्ञ, AEEE) ने उद्घाटन भाषण दिया और इस पहल की रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही साथ गैस आधारित भट्टियों के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।  श्री बालेंदु भूषण पांडे (अनुसंधान सहयोगी, AEEE) ने कार्यक्रम के भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला और साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

यह कार्यक्रम मुरादाबाद के कारीगरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ, जिससे वे गैस आधारित भट्टियों और ESCO मॉडल के लाभों को समझकर अपनी इकाइयों में इसे अपनाने के लिए प्रेरित हुए।

आयोजक:

एलायंस फॉर एन एनर्जी एफिशिएंट इकोनॉमी (AEEE), नई दिल्ली

हस्तशिल्प विकास समिति, मुरादाबाद

News Paper, Website &Digital Live 9997524688,9058079813

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!