waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

बेगुनाह नवजात की मौत के दोषी मुरादाबाद के 4 चिकित्सकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

सलमा नासिर,अर्चना सिंह, करूला के medwin मल्टीस्पेशलिटी के डॉ पवन सिंह सैनी,डॉ इकराम के खिलाफ ,नवजात की मौत पर, कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई

Janta Aur Janadesh

 

सलमान यूसुफ ( यू0पी0,हेड)

मुरादाबाद। महानगर के चार डॉक्टरों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें दो महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक नवजात की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मझोला थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अर्चना सिंह  महिला डॉक्टर  लाइनपार निवासी, ढक्का कुंदनपुर में क्लीनिक चलाती हैं, डॉ. सलमा नासिर (महिला डॉक्टर), हेल्थ केयर सेंटर, जयंतीपुर, डॉ. पवन सैनी, मेडविन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, संभल रोड सैय्यद नगर करूला और डॉ. इकराम, मेडविन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 17 नवंबर को नवजात का इलाज डॉ. सलमा नासिर के यहां शुरू हुआ था। आरोप है कि डॉ. सलमा नासिर ने लापरवाही से काम किया और बच्चे का सिर पंप से जबरदस्ती खींचने का प्रयास किया, जिससे उसका सिर विकृत हो गया। इसके बाद बच्चे को मेडविन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया और 19 नवंबर को बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से कटघर के मछरिया निवासी शिवकुमार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है। थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश से तहरीर के आधार पर दो महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जायगी।

संपादक:फसी उर रहमान बेग

99975246888,9058079813


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!