meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
एन. एस. ओ. ने नगर के प्रसिद्ध डाक्टर्स का स्वागत किया मुरादाबादअन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से मुरादाबाद में अज़ीमुश शान कॉन्फ्रेंस का आयोजनभीषण गर्मी के मद्देनजर,नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा करूला पर शरबत वितरणएनएस ओने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनायामुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई का आयोजन*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेग

Uncategorized

देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव का निधन,विश्व स्तरीय पत्रकारिता को भारी क्षति

पत्रकार जगत में भारी शोक,तुर्की आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Janta Aur Janadesh

 

 

 

मुरादाबाद।देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव का सोमवार को प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री राव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हबीब सिद्दीकी यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र कुमार यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट के मंडल अध्यक्ष शिव शरण सिंह यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की समेत कई नेताओं और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव (80) का सोमवार सुबह लखऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह सांस संबंधी समस्या से पीड़ित थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा कि वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। विक्रम राव गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक रहे। उनके पिता प्रख्यात संपादक, जानेमाने स्वाधीनता-सेनानी और प्रथम संसद (राज्य सभा) के सदस्य (1952), श्री कोटमराजू रामा राव अपने दौर के अकेले ऐसे पत्रकार थे जो 25 से अधिक दैनिक समाचार पत्रों में कार्यशील रहे। रामा राव के चार पुत्रों में प्रथम, स्व. प्रताप भारतीय विदेश सेवा (IFS) से रिटायर होने पर अमरीका में बस गये। दूसरे, नारायण ने भारतीय आडिट एवं एकाउंट्स सर्विस (A &AS) से रिटायर होकर नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन में ज्योतिष शोध केंद्र को स्थापित किया। बाद में भवन के त्रैमासिक जर्नल आफ एस्ट्रोलोजी के संपादक बनें। तृतीय पुत्र विक्रम लखनऊ में श्रमजीवी पत्रकार रहे। सुभाष सिंडीकेट बैंक में मैनेजर थे। चार पुत्रियों में ज्येष्ठ वसंत तथा कनिष्ठ हेमंत अमरीका में बस गईं। द्वितीय शरद तथा तृतीय शिशिर भारतीय सेना के अधिकारियों से विवाह कर कानपुर तथा हैदराबाद में बसीं। प्रपौत्र विश्वदेव लखनऊ में पत्रकार है। आज विक्रम राव के निधन के साथ एक युग का भी अंत हो गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसको एक अपार क्षति बताया यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज हमने पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ को दिया यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिव शरण ने कहा कि यह पत्रकारिता जगत के लिए अपार क्षति है । इसकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की ने श्री राव के निधन पर कहां की आज हमने पत्रकारिता जगत का एक ऐसा स्तंभ को दिया जो हमेशा पत्रकारों की आवाज को बुलंद करते थे।

वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव के निधन पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष रईस शेख अनिल गर्ग राजीव सक्सेना रामेंद्र कुमार गुप्ता नईम अहमद शाहिद हुसैन सोनू अरोड़ा नफीस अहमद आज़ादर अली मोहम्मद शावेज अंसारी भूर अली नजाकत अली तमीम अहमद नसीमी नाजिम हुसैन मंसूरी मोहम्मद परवेज खान भूरे अली मोहम्मद नासिर तुर्की मोहसिन अंसारी मोहम्मद आसिफ रामपाल सिंह मोहम्मद नसरुद्दीन एडवोकेट फिरासत चौधरी मोहम्मद वाजिद डॉक्टर बाबू सिंह मेहताब नवी रईस अहमद अमित कुमार सैनी जाबिर हुसैन मोहम्मद रुशन तुर्की शारिक अली मिर्जा जिया मोहम्मद फैजान अली खान मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद जफर अली मेराज आलम मोहम्मद इमरान मोहम्मद मोहसिन जाकिर हुसैन रिजवान राजा नकी अहमद रियासत अली आस मोहम्मद मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद सलमान कमर फारूक कमल चौधरी आसिम खान जावेद अली सलमान खान मोहम्मद दानिश साजिद वारसी नाजिम उद्दीन मुर्तुजा इकबाल मोहम्मद आसिफ सैफी नईम अहमद आज़ादर अली शाहरुख हुसैन नजाकत अली मुशाहिद हुसैन जफर हुसैन अब्दुल रहीम मोहसिन नक़वी सतीश चौधरी नफीस अहमद जाकिर हुसैन मोहसिन सिद्दीकी आदि ने शोक व्यक्त iकिया।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!