meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

फर्म की छुट्टी का वक्त 6 बजे,काम 11 बजे तक,मुरादाबाद में पलटी प्राइवेट बस 20 यात्री घायल एक्सपोर्ट फैक्ट्री के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस नशे में मिला बस चालक

घायल महिला के पति ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक जबरन देर रात तक स्टाफ से काम करा रहा था। यह बस छजलैट के लदावली में स्थित फाइनस्को एक्सपोर्ट कंपनी के 30 कर्मचारियों को लेकर प्रभात मार्केट मुरादाबाद जा रही थी। इस फर्म के मालिक पुनीत हैं। फर्म के कर्मचारियों को रोजाना यही बस लाती जे जाती है। मंगलवार रात करीब 12 बजे ओवरटाइम के बाद ये बस स्टाफ को लेकर मुरादाबाद शहर की तरफ आ रही थी, तभी फ्लाईओवर के नॉर्थ फुट के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर ड्राइवर साइड पर पलट गई। हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें 4 यात्रियों के गंभीर चोटें आई हैं। बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बस से निकला। सभी घायलों को कॉसमॉस और डेंटल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फैक्ट्री मालिक ने स्टाफ से जबरन रात 11 बजे तक काम कराया

Janta Aur Janadesh

 

सलमान युसूफ(जनता और जनादेश)

मुरादाबाद। जनपद में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर हरिद्वार हाईवे पर पलट गई। हादसे के समय बस एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री से कर्मचारियों को लेकर मुरादाबाद शहर लौट रही थी। हादसे में बस सवार 30 में से 20 एक्सपोर्ट कर्मी घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बस दुर्घटना के शिकार लोगों का जिला अस्पताल मुरादाबाद में हालचाल जानती सिविल लाइंस पुलिस

पुलिस द्वारा बताया गया है कि हादसे के समय बस का चालक नशे की हालत में था। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर फ्लाइओवर के पास हुआ। अगवानपुर फ्लाइओवर पर प्राइवेट बस के पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायल महिला के पति ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक जबरन देर रात तक स्टाफ से काम करा रहा था। यह बस छजलैट के लदावली में स्थित फाइनस्को एक्सपोर्ट कंपनी के 30 कर्मचारियों को लेकर प्रभात मार्केट मुरादाबाद जा रही थी। इस फर्म के मालिक पुनीत हैं। फर्म के कर्मचारियों को रोजाना यही बस लाती जे जाती है। मंगलवार रात करीब 12 बजे ओवरटाइम के बाद ये बस स्टाफ को लेकर मुरादाबाद शहर की तरफ आ रही थी, तभी फ्लाईओवर के नॉर्थ फुट के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर ड्राइवर साइड पर पलट गई। हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें 4 यात्रियों के गंभीर चोटें आई हैं।

बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बस से निकला। सभी घायलों को कॉसमॉस और डेंटल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

फैक्ट्री मालिक ने स्टाफ से जबरन रात 11 बजे तक काम कराया

बस हादसे में घायल हुई महिला कर्मचारी भुवनेश्चवरी के पति सुरेश कुमार का कहना है कि परिवार के साथ हरथला विद्या नगर में रहते हैं। वो खुद बरेली में एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि उनकी पत्नी भुवेश्वरी हरिद्वार हाईवे पर लदावली कोकरपुर की पुलिया के पास स्थित एक्सपोर्ट फैक्ट्री फाइनस्को में काम करती है। ये फैक्ट्री मुरादाबाद के निर्यातक पुनीत कुमार की है।

सुरेश का कहना है कि फैक्ट्री में शाम को 6 बजे तक काम होता है। लेकिन फैक्ट्री मालिक बीच-बीच में जबरन ओवरटाइम कराता है। मंगलवार को भी स्टाफ से जबरदस्ती रात 11 बजे तक काम कराया गया। इसके बाद कंपनी की बस रात करीब 12 बजे स्टाफ को फैक्ट्री से लेकर मुरादाबाद के लिए चली थी। ड्राइवर नशे की हालत में था। सुरेश का आरोप है कि फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक को पता है कि ड्राइवर शराब पीता है, इसके बाद भी उन्होंने स्टाफ की जान खतरे में डाली। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, उसने एक न सुनी हादसे में घायल हुए डबल फाटक सीतापुरी निवासी राकेश का कहना है कि रात करीब 11 बजे तक काम करने के बाद 12 बजे फैक्ट्री से बस श्रमिकों को लेकर चली थी। ड्राइवर नशे की हालत में था। अगवानपुर पुल के पास उसने सामने जा रहे वाहन को कई बार ओवरटेक करने की कोशिश की। हम सभी लोग चिल्लाए, मना भी किया लेकिन वो नहीं माना।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!