waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

नगर क्षेत्र मुरादाबाद जनपद मुरादाबाद] में FLN प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सफल समापन

खंड शिक्षा अधिकारी नगर नगर क्षेत्र मुरादाबाद श्री वेगीस सिंह गोयल जी ने कहा, "यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था ताकि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के भविष्य के लिए मजबूत आधार बना सकें

Janta Aur Janadesh

 

जनता और जनादेश (फसी उर रहमान बेग)
आज दिनांक 15.9.2025 को कंपोजिट विद्यालय पीo टीo सीo नगर क्षेत्र मुरादाबाद में, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बच्चों में बुनियादी भाषा और गणितीय कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हो गया है. इस प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालयों के 68 शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (FLN) पर केंद्रित था, जिसका मुख्य लक्ष्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में समझ के साथ पढ़ने और बुनियादी गणितीय समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान, प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्य पुस्तकों, कार्यपुस्तिकाओं और पठन अभ्यासों का उपयोग करने की नई तकनीकें सिखाईं। उन्होंने बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित के मूलभूत कौशलों के प्रभावी विकास के लिए नवीन शिक्षण विधियों पर विस्तार से चर्चा की।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर नगर क्षेत्र मुरादाबाद श्री वेगीस सिंह गोयल जी ने कहा, “यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था ताकि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के भविष्य के लिए मजबूत आधार बना सकें”
प्रशिक्षण के अंत में, प्रतिभागियों ने शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने और सीखी गई तकनीकों को कक्षाओं में पूरी तरह से लागू करने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को सशक्त बनाने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगा।
संपर्क: FLN प्रशिक्षण में संदर्भ दाता व्योम गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुकुल कौशिक, रोशनी वर्मा तथा इनके अतिरिक्त चंचल सक्सेना, वसीम मसरूर खान, कौसर अशरफ, पंकज पुष्कर,श्वेता चाहल, रिहाना परवीन आदि समस्त शिक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे। निशांत दीक्षित तथा अशोक कुमार ने सहयोग प्रदान किया।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!