26 महानगर के नामचीन गाँधी नगर पब्लिक स्कूल, गाँधी नगर, मुरादाबाद में 77वां गणतन्त्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया
मुख्य अतिथि कर्नल रघु पठानिया जी ने 77 वां गणतन्त्र दिवस की सभी को हार्दिकाई देते हुए. कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिये अत्यन्त गौरवपूर्ण बताया


(जनता और जनादेश)26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक सम्पूर्ण गणराज्य बना। हमारा संविधान हमें न्याय, स्वतन्त्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार देता है। गणतन्त्र का मतलब है कि देश के लोगों को देश के विकास के लिये अपने जिम्मेदारियों को समझना और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आगे बढ़ना।
मेयर मुरादाबाद विनोद अग्रवाल जी ने गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्देश्य को साकार करने में सहयोग करना है जिसमें स्वच्छ भारत, स्वस्थ वातावरण व तकनीकी प्रगति को बढ़ाना है जिससे हमारा देश तकनीकी क्षेत्रों में विश्व का नेतृत्व करें।
विद्यालय के अध्यक्ष विजय गुप्ता जी ने गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद हम भारतीयों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की है, आज इन्हीं उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को इस नये युग में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि आप सब छात्र-छात्रायें यह संकल्प ले कि
हम अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करेंगे।
कड़ी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे।
और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान देंगे।

विद्यालय के प्रबन्धक अनिल कुमार सिंघल जी ने गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए बच्चों से कहा कि अब आप ही देश का भविष्य है। एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण अपने ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से ही सम्भव है। सच्ची देशभक्ति केवल झंडा फहराने या नारे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में है। मैं इस अवसर पर विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के बधाई देता हूँ और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करता हूँ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि शर्मा जी ने सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी देश की सबसे बड़ी शक्ति है। आज जो मूल्य अपने जीवन में अपनायेंगे, वही कल भारत के चरित्र का निर्माण करेंगे। अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम और देशप्रेम ये गुण आपको एक अच्छा छात्र ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनायेंगे।

उपप्रधानाचार्या सुश्री गुरविन्दर कौर जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा-11 की श्यामा शर्मा, फाइजा अफसर तथा सिद्धार्थ गोयल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का योगदान रहा।कार्यक्रम का आरम्भ स्कूल के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता जी, मुख्य अतिथि 23 यू०पी० बटसलियन एन०सी०सी० के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रघु पठानिया जी, विशिष्ट अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल जी, प्रबन्धक अनिल कुमार सिंघल जी, सचिव अनिल अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष विनय गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता जी, संयुक्त सचिव के०एन० जैन, प्रबन्ध समिति के अन्य सदस्यों में पंकज माहेश्वरी, अरविन्द अग्रवाल योगेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल अतिधि एडयाकेट चन्द्रशेखर शर्मा जी अंशुल रस्तोगी, प्रधानाचार्या शशि शर्मा जी तथा उपप्रधानाचार्या गुरविन्दर कौर जी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के पश्चात विजय विश्व तिरंगा प्यारा कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं के स्वर से गुंजित हो उठा। एन०सी०सी० कैडेट ने बैण्ड के साथ मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात एन०सी०सी० कैडेट के जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य के माध्यम से इण्डियन आर्मी के जीवन को दर्शाने की कोशिश की। इसके उपरांत कक्षा-9 की छात्रा प्रज्ञा ने हिन्दी स्पीच के माध्यम से गणतन्त्र दिवस पर अपने देश के युवाओं को जागरूक करते हुए कहा जिस देश के युवा सो जाते, उत्स देश का भविष्य कभी जाग नहीं पाता। अतः हमे निरन्तर अपने प्रयासों से देश को आगे ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग देना होगा। कक्षा-11 की छात्रा अरफशाह नाज ने इंग्लिश त्त्पीच में गणतन्त्र दिवस की विशेषता बताते हुए हिन्दुस्तान की कामयाबी और देशवासियों के कर्तव्य बताने व जागरूक करने का प्रयास किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में कक्षा-5 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने ‘भारतीय रंग’ शीर्षक के अन्तर्गत Intrumental Music द्वारा देशभक्ति से भरी धुनों से सभी को देशभक्ति में तल्लीन कर दिया। कक्षा-1 से कक्षा-4 की छात्र-छात्राओं ने Unity in Diversity में 5 राज्यों की पारम्परिक पोशाक पहनकर अलग-अलग गीतों पर समूह परम्परागत नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात कक्षा 6 से 9 की छात्राओं ने ‘देश की शान पहाड़ों की तान पर सामूहिक नृत्य की एक अति सुन्दर प्रसुति दी।





























