डीआईजी, शलभ माथुर द्वारा जारी किया कार्ड अब सोशल मीडिया पर दर्ज की गई शिकायत पर भी होगी तत्काल कार्यवाही l
डीआईजी ने कहा किसी भी स्थिति में परेशान व्यक्ति इन नंबरों पर काल तथा मैसेज भेज कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकता है


DIG MORADABAD SHALABH MATHUR LAUNCHED POLICE SEWA CARD DIAL 112 ALSO

SHALABH MATHUR
FASI UR REHMAN BEIG,Moradabad.( EDITOR:9058079813) मुरादाबाद। आमजन को पुलिस की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के लिए डीआईजी शलभ माथुर ने नई पहल की है। उन्होंने थाने जाने में संकोच करने वालों के लिए सोशल मीडिया पर बने शिकायती प्लेटफार्म को सशक्त करने का फैसला लिया है। इसके लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देेश भी दिए हैं।डीआईजी ने क्राइम कंट्रोल के लिए बनाया प्लान:डीआईजी शलभ माथुर द्वारा रेंज में अपराधों की रोकथाम के लिए शुरू किए विशेष अभियान के तहत एक कार्ड जारी किया है। इसमें सोशल मीडिया के सभी माध्यमों को शामिल किया है। कार्ड पर फेसबुक, ट्वीटर, ई-मेल और फोन नंबरों की जानकारी जी गई है। डीआईजी ने कहा किसी भी स्थिति में परेशान व्यक्ति इन नंबरों पर काल तथा मैसेज भेज कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकता है। डीआईजी शलभ माथुर ने कहा महिलाओं के लिए भी यह विजिटिंग कार्ड एक हेल्प डेस्क की तरह ही काम करेगा जिस पर कॉल करते ही महिला की किसी भी इलाके में पहुंची पुलिस द्वारा पूरी मदद करते हुए हाथो हाथ उसका निस्तारण किया जाएगा। डीआईजी शलभ माथुर ने कहा इस कार्ड पर दिए गए नंबर पर कॉल करने वाले व्यक्ति को पूरा इंसाफ मिले इसके भी निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। उन्होंने कहा अगर किसी जगह इस कार्ड को लेकर पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आती हैं। उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगीे। डीआईजी के आदेश पर दूरदराज व अन्य जिलों से डीआईजी कार्यालय पहुचे लोगों को कार्ड का वितरण किया गया है। फेसबुक, फोन, ट्वीटर व ई-मेल पर करें शिकायत:डीआईजी शलभ माथुर ने बताया इस सोशल मीडिया को लोगों की मदद के लिए दो दिन पूर्व ही शुरू किया गया है। उन्होंने बताया इस विजिटिंग कार्ड में एम्बुलेंस. फायर सर्विसेज. महिला हेल्पलाइन के साथ हमारे सभी पीआरओ के नम्बर व सोशल मीडिया साइड दोनो भाषाओं में अंकित की गई हैं। जिससे लोगों को इस कार्ड के इस्तेमाल में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होे। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिनकी शिकायत उनके द्वारा सुनी जाती हैं। उन्हें दोबारा रिपीट कराने के लिए भी लोग इस सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैें। डीआईजी शलभ माथुर ने कहा इस कार्ड में यूपी पुलिस की सभी साइड अंकित की गई हैं। मैं आई हेल्प यू कार्ड महिला अधिकारियों द्वारा दिया जाता था लेकिन अब इसे सभी अपनी शिकायतों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हैं। सोशल मीडिया को लोगो का मददगार बनाने को बड़ा कदम माना जा रहा है। लोगो ने पुलिस डिपार्टमेंट के इस कार्य की सराहना की है। ( EDITOR: Whatsapp, 9997524688 For News Publish,9058079813)





























