sawatantrata sanani diwas mein sammanit hote social worker Furqan Habeeb Editor (Moradabad)आज केंद्रीय आर्य सभा द्वारा प्रति वर्ष की भांति दीपावली पर वातावरण में फैले प्रदूषण को शमन करने के आशय से स्वतंत्रा सेनानी भवन में पर्यावरण रक्षा यज्ञ किया गया. पंडित वीरेन्द्र आर्य पुरोहित के द्वारा निर्मल आर्य और प्रीता आर्य तथा उमेश आर्य और अर्चना गुप्ता की यजमानी में वैदिक मंत्रों और पर्यावरण की रक्षार्थ सामग्री जो विभिन्न औषधीय पदार्थों से बनाई गई थी आहुतियां देकर किया गया. इस अवसर पर आर्य मनीषी पंडित योगेश दत्त आर्य जी ने यज्ञ और पर्यावरण पर विस्तृत व्याख्यान दिया और भजन प्रस्तुत किये. कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा एवं जीआईसी इंटर कॉलेज मानपुर के प्रधानाचार्य अनुज अग्रवाल के द्वारा पर्यावरण की रक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण की शुद्धता से हमारा जीवन प्रभावित होता है प्रदूषण हमें अनेक बीमारियों से ग्रसित करता है नदियों का जल तालाबों का जल,, रास्तो पर फब्बारों और वृक्षों का सुरक्षित रहना मानव जीवन के लिए बहुत कल्याणकारी है. यज्ञ के द्वारा हम अनेक प्रकार की बैक्टीरिया को समाप्त करते हैं यह प्रदूषण शोधन का सबसे उत्तम कार्य है. यह जहां धार्मिक दृष्टि से उत्तम है वही पर्यावरण की रक्षा में भी सर्वोत्तम है, किसी भी परिस्थितियों मे कूडा न जलायें.नालियो का पानी न रुकने दे और घर का कूडा पोलथिन बांधकर न डाले.इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में डा महिमा गुप्ता,डा विशेष गुप्ता,विपिन गुप्ता,डा दीपक मेंहदीरत्ता को, योग के क्षेत्र में डा भगवत सरन सैनी, प्रीति कश्यप,और ज्योति बंसल को ,शिक्षा के क्षेत्र में खिलेंद्रसिंह,बबिता मेहरोत्रा को, रक्तदान करने के क्षेत्र में अंकुर सक्सैना को, स्वास्थ्य के देवेन्द्र सिंहको, समाजिक और धार्मिक कर्तव्यनिष्ठता मे जसवंतसिंह, डा प्रमोद शर्मा, अभिषेक सिंह, शिवम् मिश्रा को, स्वदेशी जन जागृति मे मीनू अरोडा को,स्वच्छता, पर्यावरण और निर्धन बच्चो की पढाई के क्षेत्र मे परिवर्तन दी चेंज को दिया गया.इस अवसर पर ज्ञानेंद्र गांधी धवल दिक्षित पर्यावरण सचेतक नेपाल सिंह पाल लोकेश आर्य, जितेन्द्र आर्य,अर्जुनवीर वर्मा,सूर्य प्रकाश द्विवेदी,यशपाल आर्य,मयंक आर्य,राजीव कुमार,काव्य सौरभ रस्तौगी, अरविंद वर्मा, गोपी कृष्ण,कमलेश गोयल,मनोज रस्तौगी, रामलाल ,मनोज कुमार, कुलवीर सिंह आर्य, सोनू कुमार,सुनील सक्सैना हबीब फुरकान, गूंजीता पाल अमन पाल रामलाल जी रविता पाल डॉ आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह आर्य ने किया और अध्यक्षता वयोवृद्ध चमन लाल निझावन जी की,शाति पाठ उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ.
जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l