मुरादाबाद मेयर उम्मीदवार को लेकर महानगर के समाजवादियों में असमंजस, जा सकते हैं विद्रोह के बादल
समाजवादियों को यह उम्मीद थी की मेयर उम्मीदवार उनके बीच का ही होगा,

(FASI UR REHMAN BEIG, EDITOR IN CHIEF)
जब किसी पार्टी या संगठन का जमीनी स्तर का कोई कार्यकर्ता पार्टी की जरूरत पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होता है और पार्टी के लिए लाठी-डंडे भी खाता है, जब चुनाव आता है तो वह पार्टी से वो महज एक टिकट की उम्मीद रखता है ऐसे हालात में अचानक जब उसकी उम्मीदों पर पानी फिर जाए तो बगावत होना लाजिम है l मुरादाबाद महानगर की समाजवादी पार्टी आज इन्हीं हालातों से आज गुज़र रही है lचारों तरफ रईस अहमद नईमी का सपा संगठन में भारी विरोध हो रहा है, साथ ही साथ पार्टी हाईकमान के फैसले को वापस लेने के लिए संगठन के कई पदाधिकारी लखनऊ कूच कर गए हैं, बताते चलें कि इससे पहले सपा ने पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी को मेयर का टिकट दिया था जिनका खुद सपा संगठन में भारी विरोध होने की वजह से सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव दिल से नहीं लड़ाया और वह कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले तीसरे नंबर पर चुनाव हार गए पहले जबकि हाजी यूसुफ अंसारी शहर मुरादाबाद सीट पर समाजवादी के विधायक रह चुके थे लेकिन फिर भी वह मेयर का चुनाव नहीं जीत पाए, हालात ऐसे बन गए कि समाजवादी पार्टी तीसरे नंबर पर आ गई और कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरेशी दूसरे नंबर पर पहुंचकर बीजेपी से विनोद अग्रवाल से चुनाव हार गए l यह भी बताते चलें कि इससे पहले भी सपा के स्थानीय स्तर के नेताओं द्वारा कुछ इस तरह की सरगर्मियां थी कि अब सपा मुलायम सिंह यादव की नही रही बल्कि अखिलेश यादव की ऐसी सपा बनती जा रही है जिसे करोड़पति, रसूखदार लोग ज्यादा पसंद है मतलब साफ है जिस तरह से सपा के मेयर के दावेदारों ने यह सोचा भी नहीं होगा कि सपा अचानक आसमान से सपा प्रत्याशी उतार देगी, बहरहाल हालात जो भी बने हो कुल मिलाकर महानगर का जमीनी स्तर का संगठन पार्टी हाईकमान के फैसले को पचा नहीं पा रहा है l अब आ जाइए कांग्रेसी की तरफ से मेयर उम्मीदवार रहे हाजी रिजवान कुरैशी पर ,पिछले चुनाव में महानगर की जनता ने भारी संख्या में कांग्रेसी को वोट किया , यही वजह रही कि पिछले चुनाव हाजी रिजवान कुरैशी मेयर की कुर्सी से एक कदम पीछे रह गए ,जबकि उनके द्वारा शहर में विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पर वो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए l फसी उर रहमान बैग l




















