waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने किया हैल्थी हार्ट सेन्टर व सिटी यूरोलॉजी सेन्टर का उद्घाटन

मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित देव विहार, पीएसी चौक पर ए-2 बैसमेंट में डॉ. शोभित शाह के हैल्थी हार्ट सेन्टर व डॉ. संदीप कुमार के सिटी यूरोलॉजी सेन्टर का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया

Janta Aur Janadesh

 

सिविल लाइन मुरादाबाद के देव विहार में हार्ट एवं किडनी सेंटर का फीता काटकर  शिलान्यास करती डॉक्टर शैफाली

मुरादाबाद (वसीम अकरम)।                                                         हैल्थी हार्ट सेन्टर व सिटी यूरोलॉजी सेन्टर का हवन पूजन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ. शैफाली ने डॉ. शोभित शाह व डॉ. संदीप कुमार को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. शैफाली ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे शहर की जनता को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। काबिल डॉक्टरों के हाथों में मुरादाबाद की जनता की जिंदगी सुरक्षित है क्यूंकि कोरोना की बीमारी तो समाप्त हो गयी लेकिन नई बीमारियों ने जन्म ले लिया है। हार्ट व किडनी की बीमारियों से जूझ रहे मरीज यहां आएं और अपना बेहतर उपचार कराएं और स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें।

डॉ. शोभित शाह ने एमबीबीएस, एमडी, डीएम, (कार्डियोलॉजी) की डिग्री लखनऊ केजीएमयू से प्राप्त की है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए डॉ. शोभित शाह ने बताया कि हमारे यहां हार्ट से सम्बन्धित सभी बीमारियों का उपचार किया जाता है। ईसीजी, पैसमेकर, डायग्नोस्टिक ईको, स्टंट टेस्ट आदि समस्त जांचे व उपचार हमारे सेन्टर पर मौजूद है। डॉ. शोभित ने बताया कि मरीज सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से 9 बजे तक हैल्थी हार्ट सेन्टर पर आकर अपना उपचार करा सकते हैं। उन्होने बताया कि हमारे यहां आयुष्मान कार्ड द्वारा फ्री उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है तथा हैल्थ इंश्योरेंस व टीपीए की सुविधा भी हमारे सेन्टर पर मरीजों को प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गांगन तिराहा, चंदौसी रोड मुरादाबाद स्थित डॉ. लाल सिंह मैमोरियल मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर आकर भी आप उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। मरीज को यहां भी हार्ट से सम्बन्धित सभी फैसिलिटी उपलब्ध करायी जाएगी तथा मरीज को हर बीमारी का बेहतर उपचार दिया जायेगा।

यूरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार ने इस अवसर पर बताया कि हमारे सिटी यूरोलॉजी सेन्टर पर किडनी और यूरीन से सम्बन्धित सभी बीमारियों का बेहतर उपचार किया जाता है तथा किडनी की समस्त बीमारियों का उपचार हमारे सेन्टर पर उपलब्ध है मरीज को उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

इस अवसर पर डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. आर.के. गुजराती, विनीत अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, शशि गुजराती, डॉ. डी.के. गुजराती, अक्षत अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, रोली अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!