waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

मुरादाबाद

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा केस : धोखाधड़ी मामले में होगी कुर्की

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र शिवपुरी के रहने प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में सोनाक्षी सिंहा आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज दर्ज कराया था।

Janta Aur Janadesh

 

मुरादाबाद। शादी को लेकर चर्चाओं में चल रहीं फिल्म अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने सख्ती अपनाते हुए उनकी मैनेजर मालविका पंजाबी के साथ धोमिल ठक्कर और एड गर्ल शकारिया के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए हैं। इन सभी पर सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। याद रहे कि इस मामले में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा को हाईकोर्ट से 28 फरवरी तक का अरेस्ट स्टे मिला हुआ है। माना जा रहा है कि 28 के बाद सोनाक्षी के खिलाफ भी सख्त आदेश जारी किया जाएगा आगामी सुनवाई 28 फरवरी को :मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र शिवपुरी के रहने प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में सोनाक्षी सिंहा आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज दर्ज कराया था। प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर है और उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से कार्यक्रम के लिए समय मांगा था। कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था। आरोप है कि 36 लाख रुपये लेने के बाद सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार ने कार्यक्रम में आने के लिए मना कर दिया था। आरोप है कि 36 लाख रुपये भी नहीं लौटाए गए। कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। वादी के वकील पीके गोस्वामी के मुताबिक जांच में सभी आरोपी दोषी पाए गए हैं। एसीजेएम प्रथम सचिन दीक्षित ने सोनाक्षी सिन्हा  के अलावा तीन आरोपियों मालविका पंजाबी, एड गर्ल शकारिया और धूमिल ठक्कर के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अभिषेक सिन्हा के पहले ही गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

    film actresses sonakashi

Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!