FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
सनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोधबिलारी में पीएमश्री स्कूल का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे द्वारा निरीक्षणपुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं एस एसपी के संयुक्त कचहरी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटनजिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्नस्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में आज 117 वां भंडारा संपन्न .मुरादाबाद में नीलांजली इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड की तीसरी वर्षगांठ एवं प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना जागरूकता बैठक संपन्नसंभल में स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्त एक्शन, इन 15 विद्यालयों को लौटाना होगा पैसा,सख्त एक्शन

देश

9000 टीचर्स पर लगा 1.5 करोड़ का जुर्माना

बोर्ड एग्जाम के नंबर जोड़ने में मास्टर साहब ने कर दी गलती

Janta Aur Janadesh

गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की आंसरशीट मूल्यांकन में गड़बड़ी के लिए सामेल गुजरात के 9218 शिक्षकों पर पिछले दो साल में 1.54 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. गुजरात के इन शिक्षकों द्वारा 10वीं और 12वीं की आंसरशीट में रखे जाने वाले मार्क्स का टोटल करने में गलती पाई गई थी. बोर्ड के विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षक खुद गणित में इतने कमजोर साबित हुए हैं कि गुजरात सरकार को ऐसे शिक्षकों को 1.54 करोड़ रुपये से दंडित करना पड़ा है,पूरे साल मेहनत करके छात्र परीक्षा में इस भरोसे से बैठते हैं कि कॉपी चेक होने पर उन्हें सही अंक ही दिए जाएंगे और उनके रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं होगी, लेकिन शिक्षकों का इस तरह छात्रों की कॉपी चेक करके नंबर टोटल करना सोचने पर मजबूर करता है. बता दें कि मार्च 2022 की बोर्ड परीक्षा में त्रुटियां करने वाले शिक्षकों से लंबित बकाया वसूलने के लिए राज्य शिक्षा विभाग ने उनके स्कूल प्रबंधन और संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उनसे संपर्क किया है,गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायक किरीट पटेल द्वारा पूछा गया था कि, 10वीं और 12वीं की आंसरशीट मूल्यांकन में गलती करने वाले शिक्षकों की संख्या कितनी है? उन्हें कितना जुर्माना किया गया? कितने शिक्षकों ने जुर्माना भरा है? अगर शिक्षकों ने जुर्माना नहीं भरा तो सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? जिसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि आंसरशीट में रखें जाने वाले मार्क्स का टोटल करने में दो साल में 9218 शिक्षकों द्वारा गलती की गई थी, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा उनपर 1,54,41,203 रुपये का जुर्माना लगाया गया था.बता दें कि 10वीं के 787 और 12वीं के 1870 यानी कि कुल मिलाकर 2657 शिक्षकों ने 50.97 लाख रुपये का जुर्माना अभी तक नहीं भरा है. इन तमाम शिक्षकों को शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस भी दिया गया है और भविष्य में ऐसी गलती ना हो इसके लिए सरकार ने अब आंसरशीट के मूल्यांकन के लिए एक वेरिफ़ायर की नियुक्ति भी कर दी है. हालांकि यहां ये गंभीर सवाल खड़ा होता है कि, जो शिक्षक आंसरशीट के मूल्यांकन के टोटल करने में गलती कर रहे हैं वो विद्यार्थियों को क्या पढ़ाते होंगे?


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!