waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजित

Uncategorized

हाथी का साथी बनकर फिर से जीत की राह पर चलने के लिए तैयार है: गुलशेर सैफी

विगत चुनाव में भी गुलशेर सैफी का रहा है शानदार प्रदर्शन

Janta Aur Janadesh

 

GULSHER SAIFI (CHAIRMAN PAD UMMEDWAR)

मोहित कुमार शर्मा।
पाकबड़ा की प्रधानी पर राज कर चुकी सैफी बिरादरी के युवा नेता गुलशेर सैफी एक बार फिर से मुस्लिम दलित काम्बीनेशन को लेकर हाथी पर सवार होकर पाकबड़ा नगर पंचायत पर नीला परचम लहराने की तैयारी में जुट चुके हैं। 2017 में नगर पंचायत के चुनावी अखाड़े में अपने पहले चुनाव में दमदार प्रदर्शन करने वाले गुलशेर सैफी 2022 के चुनावी मुकाबले को अपने नाम करने की रणनीति में चुपचाप जुटे हुए हैं। बसपा नेता गुलशेर सैफी पार्टी के वफादार एवं अनुशासित सिपाही होने के साथ पाकबड़ा के युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। एक ओर जहां सैफी बिरादरी को वह 2017 के चुनाव में अपने इर्द गिर्द करने में कामयाब रहे थे, वहीं युवाओं की भी वह पहली पसंद बने थे। बसपा उन पर दांव लगाती है तो पिछले पांच वर्ष में उनके द्वारा किया गया ग्राउंड होमवर्क इस चुनाव में हाथी की चाल को तेज कर सकता है।पाकबड़ा नगर पंचायत के चुनावी अखाड़े में यूं तो सैफी बिरादरी से कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तथा उनमें भी कुछ खासतौर पर गुलशेर सैफी के परिवार से भी हैं, लेकिन 2017 के चुनाव को संगठित तरीके से लड़कर गुलशेर सैफी ने दिखा दिया था कि सपा का सिंबल उनके परिवार में जाने के बाद भी वह अपने लोगों को अपने साथ रखने में किस हद तक कामयाब रहे थे। वर्ष 2017 के चुनाव में 1934 वोट हासिल करने का कारनामा उन्होंने करके दिखाया था। बिगत चुनाव में पाकबड़ा का दलित वोट बसपा से छिटक कर भाजपा की ओर चला गया था। जिसके चलते गुलशेर के विजयी अभियान पर ब्रेक लग गया था लेकिन दलितों की दूरी होने के बाद भी गुलशेर अपनी मृदु एवं सौम्य तथा मिलनसार छबि के सहारे अपने पक्ष में तकरीबन दो हजार वोटरों को लामबंद करने में सफल रहे। उनके नाम की चर्चा आज भी पाकबड़ा की सियासत में होती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के समक्ष वह सिंबल मिलने पर चुनाव में उतरने एवं जीतने का गणित प्रस्तुत कर चुके हैं तथा बसपा के अनुशासित सिपाही के रूप में पार्टी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वह इस दौरान सैफी बिरादरी का शतप्रतिशत समर्थन हासिल करने के लिए अपना फीडबैक लेने में जुटे हैं एवं उनके अपने लोग भी उनकी खुली दावेदारी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!