waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्रीपत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकीशहीदों की याद में तरासिरसी सादात साल्हेआयोजित

Uncategorized

विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,मुख्य मंत्री धामी ने का अल्पसंख्यक दिवस पर,समुदाय के लोगों ने स्वागत किया 

मुख्यमंत्री धामी ने छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने की घोषणा 

Janta Aur Janadesh

 

 

अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते समुदाय के लोग

सलमान यूसुफ (उप संपादक)।              उत्तराखंड । विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक मेधावी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की संवेदनशील सोच और अल्पसंख्यक समाज के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए संरक्षक के समान हैं और राज्य सरकार बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। फरजाना बेगम ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिंद्रा तथा पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष आर. के. जैन उपस्थित रहे। इसके अलावा आयोग के सभी सदस्य, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, राज्य मंत्री मनजीत सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस गोड और आयोग सचिव जगदीश सिंह रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!