meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
एन. एस. ओ. ने नगर के प्रसिद्ध डाक्टर्स का स्वागत किया मुरादाबादअन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से मुरादाबाद में अज़ीमुश शान कॉन्फ्रेंस का आयोजनभीषण गर्मी के मद्देनजर,नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा करूला पर शरबत वितरणएनएस ओने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनायामुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई का आयोजन*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

अब मुरादाबाद में मिलेगा दिल्ली जैसा कैंसर इलाज

उजाला सिग्नस ब्राइटस्टार हॉस्पिटल में शुरू हुआ पूर्ण विकसित ऑन्कोलॉजी विभाग ,

Janta Aur Janadesh

 

जनता और जनादेश/ सह संपादक – सलमान युसूफ 

मुरादाबाद,। रविवार 01 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यह एक बड़ी सौगात है  उजाला सिग्नस ब्राइटस्टार हॉस्पिटल, मुरादाबाद में अब शुरू हो चुका है मुरादाबाद का पहला पूर्ण विकसित कैंसर विभाग, जहाँ कैंसर का संपूर्ण इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट,

इस अत्याधुनिक कैंसर सेंटर में देश के दो अग्रणी चिकित्सा संस्थानों एम्स नई दिल्ली और बीएलके हॉस्पिटल, नई दिल्ली से आए विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. आबिद लोन, वरिष्ठ मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट बीएलके हॉस्पिटल, नई दिल्ली) – अब मुरादाबाद में 24 घंटे कीमोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी सेवाएं उपलब्ध हैं। डॉ. सौरभ नंदी, प्रमुख सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एम्स नई दिल्ली) – अब मुरादाबाद में हर प्रकार की कैंसर सर्जरी यहीं संभव है। अब मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा व आस-पास के मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली या बरेली जाने की जरूरत नहीं। यह टीम समर्पित ऑन्कोलॉजी सेवाएं प्रदान कर रही है, जिसमें शामिल हैं। कीमोथेरेपी की सुविधा अनुभवी ऑन्कोलॉजी नर्सिंग स्टाफ अत्याधुनिक आईसीयु और इमरजेंसी सपोर्ट परामर्श, ऑपरेशन और फॉलोअप सभी एक ही स्थान पर हर मरीज के लिए व्यक्तिगत ट्रीटमेंट प्लान हमारा उद्देश्य है कि मुरादाबाद में ही लोगों को मेट्रो स्तर की कैंसर चिकित्सा मिले, वो भी विशेषज्ञों की देखरेख में और सुलभ दरों पर ऐसा कहना है हॉस्पिटल प्रशासन का। इस पहल से हजारों मरीजों और उनके परिवारों को न केवल इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि मानसिक और आर्थिक राहत भी मिलेगी।

जनता और जनादेश मीडिया ग्रुप (एडिटर, फसी उर रहमान बेग 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!