waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ

वेद मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुए यज्ञ के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा. इसके साथ ही आज भंडारा का प्रसाद का वितरण ताड़ी खाना चौराहा के निकट जवाहर बाग पर भी किया गया

Janta Aur Janadesh

 

 

फसी उर रहमान बेग ( संपादक)स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में एक सप्ताह से चल रहा श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का समापन आज विशाल भंडारा एवं महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ.
यज्ञ में मुख्य यजमान बाबा संजीव आकांक्षी एवं निधि शर्मा रहे उनके साथ ही यज्ञ में सह यजमान के रूप में डॉक्टर बृजपाल सिंह यादव, रामेंद्र शर्मा, डॉली शर्मा, प्रेमनाथ यादव, सविता यादव, आदि उपस्थित रहे.
वेद मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुए यज्ञ के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा. इसके साथ ही आज भंडारा का प्रसाद का वितरण ताड़ी खाना चौराहा के निकट जवाहर बाग पर भी किया गया.


आज के कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित श्रीकांत शर्मा की प्रमुख भूमिका रही. कार्यक्रम में मुन्ना गुरु जी का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हुआ. आज राघव शर्मा, अमित शर्मा, पंकज शर्मा, प्रमोद रस्तोगी, वर्तिका शर्मा, चंद्रावती कश्यप, केशव देवी कश्यप, मुन्नी रस्तोगी की प्रमुख भूमिका रही. कथा वाचक आचार्य अमित शर्मा ने कहा श्रीमद् भागवत पुराण के एक सप्ताह का सार यह है कि आप अपने जीवन में जितना अधिक समय भगवान के चिंतन, मनन, भजन, कीर्तन में लगा सकते हैं वह ही आनंद है.
एक सप्ताह तक नित्य प्रति कथा सुनकर जीवन में अच्छे प्रसंग को उतरना ही कथा का सार है. आपने जितना जीवन का अमूल्य समय कथा में प्रतिदिन बैठ कर दिया है उस समय का, उसे तपस्या का सदुपयोग यह ही है कि आप अपने जीवन में भगवत चिंतन के साथ सांसारिक कार्यों की प्रतिपूर्ति करते रहें. हम जो भी काम कर रहे हैं वह काम भगवान का है, यह मानकर यदि किया जाए तो जो भी काम हम कर रहे हैं वह सब भगवान की भक्ति ही हो जाती है. भगवान का निरंतर चिंतन के साथ आप जब कोई कार्य करते हैं, चाहे वह व्यापार है, चाहे मातृशक्ति महिलाओं के लिए घर का काम है वह सभी काम है पवित्र हो जाते हैं.
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण के साथ विदा किया गया.


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!