FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

Uncategorized

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय परिषद की बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन उल्लासपूर्वक मनाया गया, बिहार विजय संकल्प पर सात बिंदुओं का प्रस्ताव पारित

Janta Aur Janadesh

सलमान यूसुफ,(फसी उर रहमान बेग)नई दिल्ली। बुधवार 17 सितम्बर को राजधानी दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन, चाणक्यपुरी में बुधवार गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का 75वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए लड्डू बांटकर जन्मोत्सव का उत्सव मनाया। बैठक में परिषद ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समरसता, समानता और सेवा के मार्ग ही राष्ट्र को मजबूत बनाने की नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। परिषद की इस बैठक में सात मुख्य बिंदुओं वाला बिहार विजय संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में परिषद सक्रिय भूमिका निभाएगी। बिहार में बड़ी संख्या में रहने वाले रविदास समाज के बीच जाकर कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकार बैठक सामाजिक समरसता राष्ट्र निर्माण और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!