meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

यूनाइटेड वेलफेयर एवम डेवलपमेंट ट्रस्ट का पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

शिल्पी,पदमश्री दिलशाद हुसैन द्वारा किया गया ध्वजारोहण

Janta Aur Janadesh

 

जनता और जनादेश (फसी उर रहमान बेग)
ताजपुर माफी, मुरादाबाद – सबसे पहले, United Welfare and Development Trust समस्त देशवासियों एवं महानगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। आज ट्रस्ट के हेड ऑफिस, ताजपुर माफी में ट्रस्ट के बैनर तले “आज़ादी का महोत्सव” बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह ट्रस्ट का पहला औपचारिक कार्यक्रम था, जिसमें स्थानीय नागरिकों, पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे शिल्पगुरु पद्मश्री  दिलशाद हुसैन द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षा, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि
शिल्पगुरु पद्मश्री श्री दिलशाद हुसैन
पूर्व सहायक निदेशक, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, श्री इलियास ख़ान साहब
वरिष्ठ समाजसेवी एवं निर्यातक श्री क़ाज़ी शौकत हुसैन साहब
डॉ. इशरत नियाज़ी, संपादक, हक टाइम्स
हाजी डॉ. महमूद हसन, सह-संपादक, अल-अमर न्यूज़
वरिष्ठ समाजसेवी श्री रहमान साहब
श्री हाफिज हबीबुर रहमान (वरिष्ठ समाजसेवी)
ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य
ट्रस्ट शिक्षा के प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सामाजिक उत्थान, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत रहेगा। ट्रस्ट का मिशन है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य को सभी तक पहुंचाया जाए और समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित हो।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यगण
श्री मोहम्मद शावेज (अध्यक्ष), श्री ग़ुलाम मोइनुद्दीन (कोषाध्यक्ष), श्री नजाकत अली (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्री शहनवाज़ (उपाध्यक्ष), श्री राशिद अली (सचिव),  मोहम्मद तारिक (वरिष्ठ सह-सचिव),  मुनाज़िर अली (सह-सचिव), श्री रिज़वान अली (विधिक सलाहकार),  अब्दुल वहाब (सदस्य),  मोहसिन (सदस्य),  सुमित (सदस्य)  दानिश अली (सदस्य) एवं समस्त क्षेत्रवासी।
विशेष रूप से यूट्यूबर  अब्दुल सालिम ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अपने हाथों से नारियल तोड़कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
संचालन
कार्यक्रम का संचालन क़ारी ज़ुबैर साहब ने और नात खुवान मुज़फ़्फ़र अली ने अत्यंत सधी हुई और रोचक शैली में किया, जिससे माहौल में उत्साह और ऊर्जा बनी रही।
अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं और देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!