बिलारी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये प्रकाश में आये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी के 5,75,000/- रुपये किये बरामद ।
थाना बिलारी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 04-11-2022 को उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त सुल्तान पुत्र मोहम्मद इस्माईल निवासी ज्वाला नगर कालोनी थाना सिविल लाईन, रामपुर हाल निवासी 32/1 फर्नीचर व्लॉंक कमला नेहरू कॉम्प्लेक्स कीर्ति नगर दक्षिण दिल्ली को गिरफ्तार कर अभियुक्त से चोरी के रुपये में से 5,75000/-रुपये बरामद किये गये ।

EDITOR ( FASI UR REHMAN BEIG,MORADABAD)बिलारी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये प्रकाश में आये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी के 5,75,000/- रुपये किये बरामद । उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद द्वारा क्षेत्राधिकारी बिलारी के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में घटना के सफल अनावरण हेतु थाना बिलारी व एसओजी की टीम गठित की।गठित टीम द्वारा की गयी विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्यों के आधार पर 1.सुल्तान पुत्र मोहम्मद इस्माईल निवासी ज्वाला नगर कॉलोनी गली न0-03 थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर हाल निवासी 32/1 फर्नीचर ब्लॉक कमला नेहरू कॉम्प्लेक्स कीर्ति नगर दक्षिण दिल्ली, 2.संत कुमार पुत्र देवनारायण निवासी ग्राम गुलखड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश 3. अज्जू पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम गुलखड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश व 4.किशन पुत्र सिकन्दर सिसोदिया निवासी ग्राम गुलखड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के नाम प्रकाश में आये।थाना बिलारी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 04-11-2022 को उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त सुल्तान पुत्र मोहम्मद इस्माईल निवासी ज्वाला नगर कालोनी थाना सिविल लाईन, रामपुर हाल निवासी 32/1 फर्नीचर व्लॉंक कमला नेहरू कॉम्प्लेक्स कीर्ति नगर दक्षिण दिल्ली को गिरफ्तार कर अभियुक्त से चोरी के रुपये में से 5,75000/-रुपये बरामद किये गये । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की वृद्वि की गयी । अन्य फरार अभियुक्तगण की तलाश हेतु गठित टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-सुल्तान पुत्र मोहम्मद इस्माईल निवासी ज्वाला नगर कालोनी थाना सिविल लाईन,रामपुर हाल निवासी 32/1 फर्नीचर ब्लॉक कमला नेहरू कॉम्प्लेक्स कीर्ति नगर दक्षिण दिल्ली ।बरामदगी का विवरण-अभियुक्त सुल्तान उपरोक्त से 5,75000/- रूपये बरामद होना ।पूछताछ का विवरणः-पूछताछ मे अभियुक्त सुल्तान उपरोक्त ने बताया कि वह नवम्बर 2020 में दिल्ली में थाना पटेल नगर से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे तिहाड़ जेल गया था जहां उसकी मुलाकात चोरी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद संत कुमार पुत्र देवनारायण निवासी-ग्राम गुलखड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश से हुई, उन दोनों की आपस में बातचीत होने लगी और उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गयी थी । जेल से छूटने के बाद भी वह अपने घर के नम्बर से संत कुमार से बात चीत करता रहता था । संत कुमार का परिवार उसे अच्छी तरह से जानता पहचानता है । दिनांक 24.08.2022 को संत कुमार अपने 02 साथी अज्जू पुत्र अर्जुन निवासी गुलखेडी थाना बोडा तह0 पचोड़ पोस्ट पिपलिया रसोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश व किशन पुत्र सिकन्दर सिसोदिया निवासी गुलखेडी थाना बोडा तहसील पचोर जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को लेकर मेरे घर रामपुर आ गया था ये तीनो लोग मेरे घर 04-05 दिन से रुके थे । दिनांक 29.08.2022 की सुबह को हम चारो लोग चोरी करने के उद्देश्य से बिलारी आ गये थे और बिलारी में एक चौराहे के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने लगे, दोपहर के समय करीब 1.00 बजे के आस-पास एक बुजुर्ग व्यक्ति एक थैला लेकर बैंक में आया और वह सीधा अन्दर के काउंटर की तरफ चला गया हम लोगों को लगा कि इस बैग में काफी सारा रुपया है। किशन व अज्जू बैंक के अन्दर आते जाते रहे तथा किशन फोन से मुझसे वार्ता करता रहा। जब बैंक के अन्दर आया हुआ व्यक्ति अपने बैग को अलमारी पर रखकर बैग से थोडा आगे काउंटर के दरवाजे की तरफ बड़ा तो अज्जू ने खिड़की पर रखे उस व्यक्ति के बैग को उठा लिया और बैंक से तेजी से निकलकर पैदल-पैदल मुरादाबाद की तरफ चला गया । अज्जू के पीछे-पीछे किशन भी मुरादाबाद की तरफ गया । उसके बाद मैं और संत कुमार ,अज्जू व किशन सभी लोग मेरे घर रामपुर में इकट्ठा हुए । जब हमने बैग में रखे रुपयो को गिना तो सभी नोट 500 -500 व 200-200 के कुल 7,93,000/- रुपये थे। बैग में विनोद के नाम के आधार कार्ड की फोटो स्टेट कॉपी भी थी। उस समय तो हम सभी ने 50-50 हजार रुपये ले लिये थे। बाकी के बचे 5,93,000/- रुपये उसी थैले में रखकर मैने अपने कमरे में छुपाकर रख दिये थे। संतकुमार,अज्जू व किशन के जाने के बाद मै भी दिल्ली चला गया था। जब मेरे 50 हजार रुपये खर्च हो गये तो मैने रामपुर आकर रखे रुपयों मे से 18 हजार रुपये और निकलकर खर्च लियें थे। आपराधिक इतिहास अभियुक्तः-1.मु0अ0सं0- 469/20 धारा- 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना पटेल नगर सेन्ट्रल दिल्ली ।2.मु0अ0स0- 410/22 धारा- 454/380/411 भादवि थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-1-अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक बिलारी मुरादाबाद,2-व0उ0नि0 श्री राम नरेश यादव थाना बिलारी,मुरादाबाद ।3-उ0नि0 नरेन्द्र कुमार थाना बिलारी,मुरादाबाद ।4-एसओजी प्रभारी उ0नि0 रविन्द्र सिंह मय टीम। 5- आरक्षी मोहित कुमार थाना बिलारी,मुरादाबाद ।6-आरक्षी शुभम कुमार थाना बिलारी,मुरादाबाद,7-आरक्षी दिनेश कुमार थाना बिलारी,मुरादाबाद ।






























