waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
रामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत यहां न कोई हिन्दू,न कोई मुसलमान,सभी समुदायों के विवाह एक समान820 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न,जिलाधिकारी,सीडीओ,राज्यमंत्री के अलावा Sp City moradabad रणविजय सिंह ने नव दंपत्तियों को दिया आर्शीवाद

सरकार द्वारा संचालित मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना करीब 820 जोड़े हमेशा के लिए एक हुए

Janta Aur Janadesh

 

 

मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते,सामाजिक लोग ,अधिकारीगण

फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश,Editor

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुरादाबाद शहर स्थित एमडीए ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ।

सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत नगर निगम मुरादाबाद, विकासखंड मुरादाबाद, डिलारी एवं ठाकुरद्वारा के साथ ही नगर पंचायत अगवानपुर, भोजपुर धर्मपुर, पाकबड़ा, ढ़किया, नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा के 820 जोड़ों का उनके धार्मिक विधि विधान के अनुरूप विवाह संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर एमएलसी श्री गोपाल अंजान और जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एमएलसी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि धन के अभाव में किसी बेटी की शादी में रुकावट नहीं आएगी।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना के साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन व्यापक स्तर पर सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ कर रही है।

सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।

वर्तमान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक योजना को पात्रता के अनुसार जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, यह शासन की सोच को दिखाता है कि सरकार गरीब परिवारों के हित के लिए कितना सोच रही है।

जिलाधिकारी  अनुज सिंह ने बताया कि समाज में सर्वधर्म समभाव तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है जिसके अंतर्गत विभिन्न समुदाय एवं धर्म के रीति रिवाज के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराये जा रहें हैं।

उन्होंने बताया कि योजना का यह भी उद्देश्य है कि सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने बताया कि निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी वर्गों के परिवारों को योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नव दाम्पत्य जोडे़ मौजूद रहे l


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!