meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

Uncategorized

वार्ड की स्वच्छता के साथ-साथ वार्ड के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहना भी पार्षद का कर्तव्य है – विनी अग्रवाल

उसी क्रम में हमने आज जिला मुरादाबाद के वार्ड 34 राम गंगा विहार से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे पत्रकार तथा समाजसेवी विनी अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले जनता से अपील करना चाहते हैं कि आप मतदान अवश्य करें

Janta Aur Janadesh

 

Parshad candidate Vini Agarwal

 

Editor.(Fasi Ur rehman beig)मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं इसलिए हम अपने समाचार पत्र के माध्यम से उम्मीदवारों और प्रत्याशियों के विचारों को जनता तक पहुंचा रहे हैं जिससे कि जनता अपने क्षेत्र के विकास के लिए सही प्रत्याशी का चुनाव कर सके ! उसी क्रम में हमने आज जिला मुरादाबाद के वार्ड 34 राम गंगा विहार से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे पत्रकार तथा समाजसेवी विनी अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले जनता से अपील करना चाहते हैं कि आप मतदान अवश्य करें और योग्य व्यक्ति को करें क्योंकि अयोग्य व्यक्ति को किया हुआ मतदान आपको अगले 5 वर्ष तक समस्याओं से जूझने के लिए विवश कर सकता है और मतदान आपका कर्तव्य भी है और अधिकार भी है क्योंकि आपका एक मत विकास के निर्माण में एक पत्थर के बराबर है ! आप अपने मत का प्रयोग कर एक ऐसा पार्षद चुने जो पढ़ा लिखा हो, आपके बीच का हो, जिसकी छवि स्वच्छ हो, जिसका व्यक्तित्व प्रभावशाली हो क्योंकि ऐसा पार्षद ही आपके क्षेत्र का विकास कर सकता है और आपके सुख दुख में खड़ा रह सकता है ! विनी अग्रवाल ने आगे कहा कि यदि उनके क्षेत्रवासी उन्हें अपना पार्षद चुनते हैं तो क्षेत्र के विकास के लिए जो भी कार्य करने होंगे वह उनके अनुसार नहीं होंगे बल्कि क्षेत्रवासियों के बीच में जाकर उनसे चर्चा करने के बाद उन्हीं की इच्छा स्वरूप कार्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी और फिर प्रस्ताव बनाया जाएगा ! विनी अग्रवाल ने आगे कहा कि पार्षद ऐसा होना चाहिए जो अपने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के सुख दुख में भी शामिल हो क्योंकि एक पार्षद क्षेत्रवासियों के लिए उसी प्रकार होता है जिस प्रकार एक परिवार में घर का मुखिया, परिवार के किसी भी सदस्य को कोई समस्या या दुख है तो परिवार के मुखिया का यह कर्तव्य है कि वह उस समस्या या दुख को दूर करने का भरसक प्रयास करे ! आपको बता दें कि विनी अग्रवाल एम.कॉम, बी.एड तथा मास कम्युनिकेशन किए हुए हैं तथा 20 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं और लगभग 20 वर्ष से ही राम गंगा विहार में रह रहे हैं और उनके पिता श्री विनोद कुमार अग्रवाल महाविद्यालय से सेवानिर्वत प्राचार्य हैं और वह स्वयं अपने क्षेत्र की समस्याओं, चाहे वह टूटी फूटी और गड्ढा युक्त सड़कें हो, बंद नालियां या आवारा कुत्तों या बंदरों या मच्छरों का आतंक हो से भलीभांति परिचित हैं इसलिए एक पत्रकार तथा समाजसेवी के नाते वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनका निवारण करवाते आए हैं ! इसके अतिरिक्त उनके क्षेत्र में किसी को भी कोई समस्या या दुख होता है तो वह उसकी समस्याओं और दुख में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं यही वजह है कि उनके क्षेत्र के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं और वे चाहते हैं कि इस बार उनके क्षेत्र के पार्षद विनी अग्रवाल बने !


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!