FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गयालखनऊ कोचिंग सेंटर कांड पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना ,नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एन.एस.ओ) द्वारा शोक सभा मौहल्ला कानून गोयान में सम्पन्नमुहर्रम के मौके पर नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली अकबर की याद में इदारा ए जवानाने अली अकबर की ओर से हुसैनी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजितयूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित किया

Uncategorized

पीजीआई में पत्रकारों को मिल रही मुफ्त चिकित्सा के सरलीकरण की मांग

## रिवाल्विंग फंड एक करोड़ पर बनी सहमति

Janta Aur Janadesh

 

पीजीआई में पत्रकारों को मिल रही मुफ्त चिकित्सा के सरलीकरण की मांग
                                                

मुरादाबाद। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट् यूनियन ने राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पीजीआई में मिल रही मुफ्त चिकित्सा सुविधा की प्रक्रिया के सरलीकरण और योजना का लाभ प्रदेश के सभी पत्रकारों को देने की मांग की है।प्रदेश के मुख्यमंत्री / सूचना विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय प्रसाद को दिए गये ज्ञापन में यूनियन ने कहा है कि प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों के कारण पत्रकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने रिवाल्विंग फंड की धनराशि 25 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ करने और न्यूनतम बैलेंस 50 लाख रुपए करने की भी मांग की है।यूनियन का कहना है कि पीजीआई के अधिकारी रिवाल्विंग फंड में धनराशि न होने का बहाना करके पत्रकारों से इलाज की अग्रिम धनराशि जमा करा लेते हैं, जिसकी प्रतिमूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वास्तविक स्थिति यह है कि पिछले दस वर्षों में राज्य सरकार द्वारा पीजीआई को उपलब्ध कराई गयी धनराशि में से 1.65 करोड़ रूपये लैप्स हो गयी है।यूनियन का कहना है कि क्योंकि पीजीआई सरकारी संस्थान है इसलिए इलाज के भुगतान की लम्बी प्रक्रिया को समाप्त कर पीजीआई को रिवाल्विंग फंड से सीधे इलाज करने का अधिकार दिया जाये। ज्ञापन यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी,महामंत्री प्रेम कांत तिवारी , मंडलीय अध्यक्ष शिवशरण सिंह, महामंत्री विश्वदेव राव और यू.पी. प्रेस क्लब , लखनऊ के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह की ओर से दिया गया, जिस पर प्रमुख सचिव श्री संजय प्रसाद और सूचना निदेशक श्री शिशिर के साथ हर बिन्दु पर विस्तृत वार्ता हुई। उन्होंने ज्ञापन का परीक्षण कर मूल शासनादेश में यथासंभव संशोधन कर रिवाल्विंग फंड एक करोड रुपए किए जाने का आश्वासन दिया।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!