meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
अन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से मुरादाबाद में अज़ीमुश शान कॉन्फ्रेंस का आयोजनभीषण गर्मी के मद्देनजर,नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा करूला पर शरबत वितरणएनएस ओने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनायामुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई का आयोजन*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टर

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

अन्जुमने मुहाफ़िज़े अज़ा के तत्वाधान में बीमारे कर्बला हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के यौमे शहादत पर ज़ुल्जनाह का क़दीमी जुलूस मौहल्ला चौधरियान स्थित अज़ाख़ानाए इमाम सैय्यदे सज्जाद अ.स.से निकाला गया

Janta Aur Janadesh

                         मोहम्मद युसूफ (क्राइम हेड)

सिरसी,मोहम्मद युसूफ
जुलूस की मजलिस में सोज़ख़्वानी चौधरी बबर अली व उनके साथियों ने की। तथा मौलाना क़ाज़ी हुसैन रज़ा साहब ने मजलिस को खिताब फ़रमाते हुए कहा।कि हमारे ऊपर एक मुश्किल आजाए तो हम ख़ुदा को तथा उसकी इबादत को भूल जाते हैं। मगर हमारे इमाम सैय्यदे सज्जाद अलैहिस्सलाम ने अपना भरा घर लुटने के बाद भी शामे ग़रीबॉ के मसायब सहने के बाद भी सजदे करते रहे। तथा क़ैद में रहकर भी इबादत नहीं छोड़ी। हमे इमाम सैय्यदे सज्जाद की ज़िंदगी से सीख लेनी चाहिए अंत में मौलाना ने कर्बला के शहीदों के मसायब पढ़े। जिन्हें सुनकर अज़ादार फूट फूटकर रोने लगे।

मजलिस के बाद शबीहे ज़ुल्जनाह व ताबूत का जुलूस निकाला गया। जिसमें बाहर से आईं अन्जुमन अन्जुमने अज़ाए हुसैन बनारस, अन्जुमने सिपाहे हुसैनी भनौली सादात सुल्तानपुर , अन्जुमने दुआए ज़हरा मुज़फ़्फ़र नगर के अलावा स्थानीय अन्जुमन अन्जुमने मुहाफ़िज़े अज़ा, अन्जुमने रौनक़े अज़ा, अन्जुमने बहारे अज़ा, अन्जुमने शमीमे ईमान, अन्जुमने ग़ुन्चए इस्लाम, अन्जुमने गौहरे अज़ा, अन्जुमने फ़ैज़े पंजेतन आदि ने भी नौहाख़्वानी व मातम किया। जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होता हुआ बड़ा इमामबाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस का संचालन कमाल अख्तर ने किया।इस मौक़े पर चौधरी नबी रज़ा, चौधरी सामिन सिरसिवी, आफ़ताब अहमद दालानी,मौ.काज़िम,अली काज़िम,मोअज़्ज़म,परवेज़ आदि मौजूद रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!