प्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेग
विश्व पर्यावरण दिवस पर,शहर के गणमान्य नागरिकों है दुनिया में तेजी से फैलते प्रदूषण पर गहरा चिंतन करते हुए हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाने की जरूरत बताया


फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश)। मुरादाबाद। आज विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर ‘नेशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा गुजराती स्ट्रीट स्थित व्हाइट हाउस में एक विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चौधरी अब्दुल समद ने व संचालन एन एस ओ के संयुक्त सचिव फिरोज़ खान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना था। इस मौके पर हाजी ज़ाहिद हुसैन ने कहा कि ईरान में जब कोई बच्चा पैदा होता है तौ जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक पोधा लगाना होता है इसी तरह भारत में भी बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र बनने के लिए एक पौधा लगाना अनिवार्य करना पर्यावरण बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण और बेहतर रास्ता है । मंसूर रहमान कहा कि आज युवा लड़के अपनी मोटर बाइक में बहुत तेज हॉर्न लगवाते है और बिना जुरुरत उसे बजाते है जो कि ध्वनि प्रदूषण एक मुख्य सोत्र है जिसपर रोकथाम बेहद जुरुरी है। एन एस ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने कहा पैगंबर मुहम्मद साहब ने अपनी ज़िंदगी में एक पेड़ लगाने का संदेश दिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए गंभीर चर्चा की। उन्होंने घटते जंगलों, बढ़ते प्रदूषण और जल संकट जैसे गंभीर मुद्दों पर अपने विचार रखे और इस बात पर जोर दिया कि यदि आज हम सचेत नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संरक्षक जनाब मिर्जा अरशद बेग साहब रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की बात को सिर्फ शब्दों तक सीमित न रखकर उसे व्यावहारिक रूप दिया। मिर्जा अरशद बेग साहब ने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित वक्ताओं को एक-एक पौधा भेंट किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस पौधे को सिर्फ लगाएं ही नहीं, बल्कि एक बच्चे की तरह इसकी देखभाल भी करें।
“एक पौधा लगाने का मतलब है आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और जीवन का उपहार देना। हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर प्रकृति का सम्मान करना होगा।” कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और यह संकल्प लिया कि संस्था भविष्य में भी पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान चलाती रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मोजूद रहे चोंधरी अब्दुल समद, सय्यद ज़ुबैर अली (एड), ज़ाहिद हुसैन, शफाअत अहमद खान, ज़ाहिद परवेज़, डॉ सलमान, हैदर अली, सफ़दर नियाजी, डॉ राहत ज़मा खान, फिरोज़ खान।




















