अल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊ
तपती गर्मी में आम जनता और राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए अल अमर सोशल ट्रस्ट की टीम द्वारा क्षेत्र के भिन्न-भिन्न सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ठंडे पानी के प्याऊ (जल सेवा केंद्र) लगाए जाएंगे


वसीम अकरम ( ग्रुप एडिटर)मुरादाबाद l देश की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अल अमर सोशल ट्रस्ट’ की मासिक बैठक का आयोजन कटघर, गुलाब बाड़ी स्थित चूड़ी वाली गली में मुख्य कार्यालय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्र के विकास और आगामी सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष वसीम अकरम ने कहा, “अल अमर सोशल ट्रस्ट हमेशा से ही क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। समय-समय पर हमारी टीम स्थानीय समस्याओं के समाधान और सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य करती रहती है।” गर्मी में राहत के लिए विशेष पहल वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष वसीम अकरम ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस तपती गर्मी में आम जनता और राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए अल अमर सोशल ट्रस्ट की टीम द्वारा क्षेत्र के भिन्न-भिन्न सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ठंडे पानी के प्याऊ (जल सेवा केंद्र) लगाए जाएंगे।
संस्था के सदस्यों ने इस निर्णय का पुरजोर स्वागत किया और जल्द से जल्द चिन्हित स्थानों पर प्याऊ सेवा शुरू करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में क्षेत्र के विकास के लिए कुछ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष वसीम अकरम महासचिव एवं कोषाध्यक्ष जेब तबस्सुम उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ उपाध्यक्ष सरफराज उल इस्लाम सचिव मोहम्मद शकील नाजिम पाशा मोहम्मद नदीम पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।




















