waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

अल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊ

तपती गर्मी में आम जनता और राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए अल अमर सोशल ट्रस्ट की टीम द्वारा क्षेत्र के भिन्न-भिन्न सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ठंडे पानी के प्याऊ (जल सेवा केंद्र) लगाए जाएंगे

Janta Aur Janadesh

 

 


वसीम अकरम ( ग्रुप एडिटर)मुरादाबाद l देश की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अल अमर सोशल ट्रस्ट’ की मासिक बैठक का आयोजन कटघर, गुलाब बाड़ी स्थित चूड़ी वाली गली में मुख्य कार्यालय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्र के विकास और आगामी सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
​बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष वसीम अकरम ने कहा, “अल अमर सोशल ट्रस्ट हमेशा से ही क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। समय-समय पर हमारी टीम स्थानीय समस्याओं के समाधान और सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य करती रहती है।” ​गर्मी में राहत के लिए विशेष पहल वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष वसीम अकरम ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस तपती गर्मी में आम जनता और राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए अल अमर सोशल ट्रस्ट की टीम द्वारा क्षेत्र के भिन्न-भिन्न सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ठंडे पानी के प्याऊ (जल सेवा केंद्र) लगाए जाएंगे।
​संस्था के सदस्यों ने इस निर्णय का पुरजोर स्वागत किया और जल्द से जल्द चिन्हित स्थानों पर प्याऊ सेवा शुरू करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में क्षेत्र के विकास के लिए कुछ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। ​बैठक में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष वसीम अकरम महासचिव एवं कोषाध्यक्ष जेब तबस्सुम उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ उपाध्यक्ष सरफराज उल इस्लाम सचिव मोहम्मद शकील नाजिम पाशा मोहम्मद नदीम पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!